धीरूभाई अम्बानी के प्रेरक वाक्य | Best Dhirubhai Ambani 15+ Top Best Motivational Quotes

दृढ़ संकल्पी धीरूभाई अम्बानी

दोस्तों आज हम एक ऐसे व्यक्ति के विचारों की बात करेंगे जिन्होंने अपनी गरीबी को कमजोरी ना मानकर दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और अपनी सकारात्मक सोच से भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अपना नाम कमाया। जिन्होंने अपने परिवार के आर्थिक हालत ठीक ना होने के कारण मदद के लिए गिरनार के पास दर्नार्थियों व पर्यटकों को पकोड़े बेचा। ये उनके दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच का ही नतीजा था जो कई बार कठिनाई आने के बाद भी वे कोशिश करना नहीं छोड़े और भारत के सबसे बड़े बिजनेस टायकून बने और साथ ही साथ करोडो लोगों के लिए आदर्श स्थापित किये। यही वजह है कि आज भारत का एक आम नागरिक भी स्टॉक मार्किट में अपनी रूचि दिखने लगा। धीरू भाई अम्बानी का कहना था –

“साधारण से साधारण व्यक्ति भी बड़ा बनने का सपना देख सकता है और उसे साकार भी कर सकता है।”

और यह बात उन्होंने सच करके भी दिखाया।  उन्होंने दिखा दिया कि एक पकोड़े बेचने वाला, पेट्रोल पम्प पर काम करने वाला कैसे पेट्रो केमिकल रिफाइनरी बनाने वाला और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मालिक कैसे बना।

संक्षिप्त परिचय

धीरजलाल हीरालाल अम्बानी जिन्हें दुनिया धीरूभाई अम्बानी के नाम से जानती है का जन्म 28 दिसम्बर, 1932 में जूनागढ़ जिला गुजरात के एक छोटे से गांव में एक सामान्य मोड़ बनिया परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम गोर्धनभाई अम्बानी और माता का नाम जमनाबेन था। उनके पिता अध्यापक थे और माँ-बाप के पांच संतानों में तीसरे नम्बर के थे। आर्थिक हालत ठीक न होने कि वजह से उन्हें हाई स्कूल में ही पढाई छोड़ कर परिवार के मदद के लिए गिरनार में पर्यटकों और दर्शनार्थियों को पकोड़े बेचने लगे। वे सन 1948 में में यमन के शहर अदन में अपनी पहली नौकरी वहां की कंपनी अ. बेसेसे में 300 रुपये में किये।

इसे भी पढ़ें – सकारात्मक सोच से बदले जीवन

धीरूभाई अम्बानी के महान विचार

  • धीरूभाई एक दिन चला जायेगा लेकिन रिलायंस के कर्मचारी और शेयर धारक इसे चलते रहेंगे। अब रिलायंस एक विचार है जहाँ अम्बानियों का कोई अर्थ नहीं है।
  • बड़ा सोचो, जल्दी सोचो, आगे का सोचो, और आगे बढ़ो, विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं होता है।
  • कोई भी बड़े से बड़ा सपना देख सकता है और उन्हें साकार कर सकता है।
  • अगर आप गरीब पैदा हुए तो इसमें आपका कोई दोष नहीं, लेकिन अगर आप गरीब ही मरे तो इसमें जरूर आपका ही दोष है।
  • हमारे सपने बड़े होने चाहिए, हमारी महत्वाकांक्षा ऊँची होनी चाहिए, हमारी प्रतिबद्धता गहरी होनी चाहिए और हमारे प्रयत्न दृढ़ और बड़े होने चाहिए। रिलायंस और भारत के लिए यही मेरा सबसे बड़ा सपना है।
  • हम होने शासकों को नहीं बदल सकते लेकिन जिस प्रकार से वो हम पे शासन करते हैं उसे बदल सकते हैं।
  • किसी को भी फायदा कमाने के लिए किसी न्योते की जरूरत नहीं होती।
  • रिलायंस में विकास की कोई सीमा नहीं है, या असीमित है, मैं हमेशा अपना विज़न दोहराता रहता हूँ, किसी सपने को आप देख कर ही पूरा कर सकते हैं।
  • अगर आप दृढ़ संकल्प, पूरी मेहनत, पूर्णता और सकारात्मक सोच के साथ अपना काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
  • कितना भी कठिन समय क्यों ना हो अपने लक्ष्य को मत छोड़िये और अपने ऊपर आने वाले विपत्ति को अवसर में बदलिए।
  • देश के युवाओं को एक अच्छा महौल, वातावरण दीजिये, उन्हें कुछ करने के लिए प्रेरित कीजिये, उन्हें जो भी सहयोग की आवश्यकता है उन्हें प्रदान कीजिये, उसमे से हर एक ऊर्जा का एक अपार स्रोत है और वह एक दिन कर दिखायेगा।
  • मेरे बहुत, वर्तमान और भविष्य के बीच एक सामान्य और आम काररक है – रिश्ते और विश्वास, यही हमारे विकास की नींव हैं।
  • समय सीमा में किसी काम को ख़त्म कर लेना काफी नहीं है, मैं काम को समय सीमा से पहले ख़त्म करने की अपेक्षा करता हूँ।
  • मेरी सफलता का राज मेरी महत्वाकांक्षा और अन्य का मन जानना ही है।
  • सही उद्यमशीलता सिर्फ जोखिम लेने से ही आ सकता है।
  • हम भारतीयों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमने कुछ बड़ा सोचने की आदत खो दी है।
  • भारत को महान आर्थिक महाशक्ति बनने का सपना मैं देखता हूँ।
  • अगर भारत एक महान राष्ट्र बनता चाहता है तो हम सभी में भरोसा करने का सहस होना चाहिए।
  • जो सपने देखने की हिम्मत रखते हैं वो पूरी दुनिया जीत सकते हैं।
  • “ना” शब्द मुझे सुनाई नहीं देता।
  • हम दुनिया को साबित कर सकते हैं कि भारत एक सक्षम राष्ट्र है, हम भारतियों को प्रतियोगिता से दर नहीं लगता, भारत उपलब्धियां प्राप्त करने वाला राष्ट्र है।
  • देश के युव उद्यमियों की सफलता ही भारत में परिवर्तन की कुंजी है।
  • अगर आप स्वयं अपने सपनो का निर्मांण नहीं करोगे तो कोई दूसरा अपने सपने के निर्माण के लिए आपका उपयोग करेगा।
  • अवसर आपके चारों ओर है बस इन्हे पहचाहिएँ और इनका लाभ उठाइये।
  • नकारात्मकता को आशा, आत्मविश्वास और आस्था से चुनौती दीजिये। मुझे विश्वास है कि महत्वाकांक्षा और आपकी पहल अंत में विजय प्राप्त जरूर करेगी।
  • विकास एक ऊर्जा है, यह मूल्यवान है, एक प्रसन्नता है और यही जिंदगी है।

1 thought on “धीरूभाई अम्बानी के प्रेरक वाक्य | Best Dhirubhai Ambani 15+ Top Best Motivational Quotes”

  1. Pingback: मदर टेरेसा के Influencing Quotes | Which Will Influence Your Life | Nice One Story

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights