Burn Care By Home Remedies For Instant Relief

जलने पर घरेलु उपचार | Burn Care By Home Remedies For Instant Relief

Burn Care By Home Remedies

कई बार खाना बनाते वक्त, गर्म पानी से या फिर बिजली के किसी उपकरण से जल जाने पर त्वचा पर फफोले हो जाते हैं, जो आपकी तकलीफ को कई गुना बढ़ा देते हैं।कई बार खाना बनाते वक्त, गर्म पानी से या फिर बिजली के किसी उपकरण से जल जाने पर त्वचा पर फफोले हो जाते हैं, जो आपकी तकलीफ को कई गुना बढ़ा देते हैं।ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कौन से हैं वे उपाय –

  • जल जाने पर टूथपेस्ट भी एक कारगर उपचार है जिससे जलन तो कम होती ही है, साथ ही त्वचा पर फफोले भी नहीं पड़ते। इसलिए जलने पर कुछ उपलब्ध न हो तो तुरंत टूथपेस्ट लगा लिजिए।
  • जले हुए स्थान पर तुरंत हल्दी का पानी लगाने से दर्द कम होता है और आराम मिलता है। इसलिए इसे प्राथमिक उपाचार के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है।
  • जलने पर एलोवेरा काफी फायदा पहुंचाता है। प्राथमिक उपचार के तौर पर इसके गूदे का प्रयोग जले हुए स्थान पर किया जा सकता है। इसेक बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। पानी या दूध से घाव को धोने के बाद एलोवेरा को जले हुए स्थान पर लगाएं।
  • जब भी किसी कारण से त्वचा जल जाए, तो तुरंत उस पर ठंडा पानी डालें, ताकि फफोले ना पड़ सकें। इसके बाद भी आप जले हुए स्थान पर ठंडे पानी में कपड़ा भिगोकर लपेट दें, ताकि यह खतरा और भी कम हो जाए।
  • जले हुए स्थान पर आलू या आलू का छिलका लगाकर रखने से भी जलन से राहत मिलेगी और ठंडक मिलेगी। इसके लिए आलू को दो भागों में काटकर उसे जख्म पर रखें। जलने के तुरंत बाद यह करना काफी फायदेमंद होगा।
  • जले हुए हिस्से पर तुलसी के पत्तों का रस लगाना भी बेहद असरकारक होता है। इससे हुए वाले भाग पर दाग बनने की संभावना कम होती है।
  • शहद का प्रयोग भी जले हुए स्थान पर करने से लाभ होता है, क्योंकि यह एक अच्छा एंटीबायोटिक होता है। यह घाव के कीटाणुओं को खत्म करने में सहायक होता है। इसके लिए शहद को पट्टी पर लेकर पट्टी को घाव पर रख दें और इस पट्टी को दिन में दो से तीन बार जरूर बदलें। 
  • तिल का उपायोग भी जलने पर राहत पहुंचाने में सहायक है। तिल को पीसकर जले हुए स्थान पर लगाने से जलन और दर्द नहीं होगा। तिल लगाने से जलने वाले हिस्से पर से दाग-धब्बे भी समाप्त होते हैं।
  • जले हुए स्थान पर टी-बैग रखने से भी आपको काफी राहत मिलेगी। इसके लिए टी-बैग को फ्रि‍ज या ठंडे पानी में कुछ देर रखने के बाद  घाव पर लगाएं। इसमें टैनिक अम्ल होता है, जो घाव की गर्मी को कम की उसे ठीक करने में मदद करता है।
  • जले हुए स्थान पर तुरंत मीठा सोडा डालकर रगड़ने से भी फफोले नहीं पड़ते और बिल्कुल जलन नहीं होती|
  • जलने पर तुरंत पानी में नमक डालकर गाढ़ा घोल बनाएं, और प्रभावित स्थान पर लगाएं, इससे ठंडक भी मिलेगी और त्वचा फफोले भी नहीं पड़ेंगे।

Also Read This : – आयुष काढ़ा बढ़ाये रोग प्रतिरोधकता | Increase Immunity By Ayush Kadha

 

घरों में अनगिनत घातक घटनाएं घटती रहती हैं, जिसमें से जलने की चोट एक सामान्य घातक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में ही कुछ ऐसे उपचार मौजूद हैं, जो जलने की समस्या को तुरंत राहत प्रदान कर सकते हैं?

1. ठंडा पानी: जलने पर सबसे पहली बात, प्रभावित स्थल को धीरे-धीरे ठंडे पानी से धोना चाहिए। इससे जलन और सूजन में कमी आती है।

2. शहद: शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो जलने की चोट को संक्रमण से बचाते हैं और ताजगी प्रदान करते हैं।

3. एलोवेरा: एलोवेरा जेल में शीतलक और उपचारक गुण होते हैं, जो जलने की चोट में राहत प्रदान करते हैं।

4. दही: जलने पर ठंडा दही लगाने से राहत मिलती है और यह चोट की सूजन और लाली को भी कम करता है।

सावधानी: अगर जलन गंभीर है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। घरेलू उपचार छोटी-मोटी जलन के लिए ही सुझावित हैं।

निष्कर्ष: जब भी जलन की समस्या हो, घरेलू उपचार से ताजगी और राहत प्राप्त की जा सकती है। हालांकि, गंभीर परिस्थितियों में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इन घरेलू उपचारों का सही प्रयोग जलने की समस्या को दूर कर सकता है और ताजगी प्रदान कर सकता है।
 

किसी प्रकार का काम करते अगर घर में जल जाये तो उसके लिए घरेलु उपचार की विधि बताई गयी है जिसके उपयोग से आपको जलने पर जल्दी राहत मिलेगा| अगर जरूरत पड़ी तो एक बार यहाँ दिए गए घरेलु उपचार को जरूर उपयोग करके देखिएगा और जलने पर घरेलु उपचार से सम्बंधित जानकारी आपको कैसी लगी इसके बारे में कमेंट करे या मेल करके आप जानकारी दे सकते सकते हैं…धन्यवाद्

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights