सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक विचार | Inspirational Thoughts That Change Your Life

  1. हमेशा “मैं कर सकता हूँ” ये आपका विश्वास है, और “मैं ही कर सकता हूँ” ये आपका घमंड।
  2. किसी चीज के सपने देखने का ये मतलब है कि आप उसे हासिल करने कि हिम्मत भी रखते हैं।
  3. जैसे घडी का काम सिर्फ आगे चलते रहना है, उसी प्रकार आपका काम भी जीवन में केवल आगे बढ़ते रहना ही होना चाहिए।
  4. किसी की सफलता में दुखी होने का मतलब आप खुद अपनी सफलता नहीं चाहते।
  5. दूसरा क्या कर रहा है उसी चिंता छोड़, आप अपने आपको सफल बनाने के कार्यों में लगाइये।
  6. जिंदगी को जी भर कर जियो, नहीं तो मतलब ही क्या उस जिंदगी का जिसे जी भर जीया ना हो।
  7. बिना हंसी के बिताया गया दिन पूरा बर्बाद दिन कहलाता है।
  8. आपको अपनी गलती से ही यह सीख लेनी चाहिए कि ये जिंदगी में आपकी आखिरी गलती हो।
  9. सपने देखो लेकिन उसे सच करने अपनी जान लगा दो।
  10. सफलता के लिए सीढ़ी हमेशा एक छोटी सी कोशिश से शुरू होती है।
  11. भावना दुनिया की सबसे गहरी नदी है, जिसमे डूब गए तो सरे सपने बाह जाते हैं।
  12. शानदार जीत के लिए संघर्ष भी शानदार होना चाहिए।
  13. खुशी आपके पास क्या है उसकी मोहताज नहीं, ये आपकी सोच पर निर्भर करती है।
  14. अगर आपमें दृढ इच्छा-शक्ति और दृढ संकल्प की कमी है तो आप भिखारी से भी गए बीते होंगे।
  15. कोई भी समस्या ऐसी नहीं होती जिसका समाधान ना हो, और कोई भी संघर्ष   ऐसा नहीं जिस पर विजय पाना असंभव हो।
  16. दुनिया में  जहर इतना जहरीला नहीं होता जितना लोग दुसरो लिए अपने दिल में रखते हैं।
  17. जिस तरह नदी को कभी रास्ता दिखाना नहीं पड़ता वो अपना रास्ता खुद बना लेती है, उसी तरह हिम्मत और हौसले से भरा हुआ इंसान अपना रास्ता खुद बनाता है।
  18. अगर जिंदगी में पूरी तरह टूट कर भी मुस्कुराना सीख गए तो यकीन मानिये दुनिया में ऐसा कोई नहीं जो आपको तोड़ सके।
  19. जब तक आप असफलता का स्वाद चख़ नहीं लेते, तब तक सफलता प्राप्त नहीं कर सकते।
  20. जिंदगी में अवसरों की कमी का बहाना वही लोग करते हैं, जिन्हे अपने काबिलियत पर भरोसा नहीं होता।
  21. इंसान की दृढ़ इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प उसे भिखारी से राजा बना सकती है।
  22. उठो, जागो और बढ़ते रो तब तक जब तक आपका लक्ष्य आपको प्राप्त ना हो जाये।
  23. जिंदगी में कामयाबी के लिए बोलने से ज्यादा सुनने की आदत होनी चाहिए।
  24. जिंदगी का सबसे बड़ा उद्देश्य ही यही है कि जिंदगी में उद्देश्य भरा हो।
  25. हम सभी में कोई ना कोई प्रतिभा जरूर होती है, फर्क सिर्फ इतना है किसी का छिप जाता है और किसी का छप जाता है।
  26. लोगो के ये पूछने का मतलब कि आप क्या काम करते हो? इसका ये मतलब नहीं होता की आपका हाल पूछ रहे हो, इसका ये मतलब होता है कि वो अपना हिसाब लगाते हैं कि इंसान को कितनी इज्जत देनी है।
  27. जिंदगी में चैन-सुकून चाहते हो तो दुनिया वालों की बात दिल पर लेना आज से ही छोड़ दो।
  28. दुनिया में लोग क्या कहेंगे इससे ऊपर उठ कर आपको क्या करना है क्या बनना है इसपर विश्वास करते हुए आगे बढ़ते रहो।
  29. दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं है, लेकिन ये बात भी सच है कि बहुत सी चीजें आपके बिना भी परफेक्ट नहीं है।
  30. इंसान जो सोचता है वही वो बन जाता है, इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच ही रखनी चाहिए।
  31. हर छोटी से छोटी कोशिश सफलता के लिए महादान होता है।
  32. किसी भी कार्य को करने के लिए उत्साह और अच्छी नियत जरुरी है, ना की इंसान की सूरत।
  33. जिंदगी किसी के लिए आसान नहीं होती उसे आसान बनाना पड़ता है, कभी अपने अंदाज से, तो कभी नजर-अंदाज से।
  34. जिंदगी में खुश ही रहा करो उनके लिए जो आपको कभी खुश नहीं देखना चाहते।
  35. सब्र का ये मतलब नहीं होता कि आप मेहनत करना छोड़ किस्मत के भरोसे बैठे रहो, उठो और पूरे हिम्मत के साथ भीड़ जाओ, अपने लक्ष्य प्राप्ति के पथ पर।

दोस्तों यहाँ पर हम बात कर रहे हैं “विचार” जो हमें प्रेरणा देते हैं किसी भी कार्य को करने मन में एक जोश, ललक से भर देते हैं। लेकिन इसके लिए इन विचारों को आपको अपने जीवन में लागु भी करना होगा, जिससे आप प्रेरित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। यहाँ दिए गए विचार आपको प्रेरित करने के लिए ही है लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं कि इसे आप पढ़ कर कुछ करना ही छोड़ दिए, मेहनत और कोशिश करना ही छोड़ दिए। इसे पढ़ने और जीवन में अमल करने के साथ-साथ आपको पूरी सिद्दत से, पूरे दृढ़ संकल्प के साथ और पूरी ईमानदारी से आपको अपने जीवन में कोशिश भी करनी होगी। आपको ये प्रेरित करने वाले विचार कैसे लगे ये कमेंट करके जरूर बताएं। हमें आपके सुझाव का इंतजार रहेगा…धन्यवाद

Nice1-Story

I'm Yogendra Kumar. I have started writing since July, 2020. I like blogging, sharing and writing about the positivity of the world. You can find here Best Motivational Quotes, Success Story, Inspirational Quotes, Biography, Life Inspiring Quotes, Ethics Story, Life Changing Quotes, Motivational Story,Positive Thinking Quotes, Inspirational Story, Success Mantra, Self Development Quotes, Dharma, Home Cure Tips.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.