जिंदगी बदल देने वाले प्रेरणादायक विचार | Inspirational Quote Which Change Your Life

हमें जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हमेशा किसी के Inspiration, Motivation, Self-Motivation की जरूरत होती है, इसलिए आज हम आपके लिए कुछ प्रेरित करने वाले विचार लाएं हैं जिन्हे पढ़ कर आपके मन में कुछ अलग करने की इच्छा जरूर पैदा होगी। और हमे आशा है ये आपको जरूर पसंद भी आएगी।

  • हमेशा अपने मंजिल को ऊँचा रखो और तब तक चैन की सांस न लो, जब तक आप अपनी मंजिल मिल नहीं जाती।
  • जो लोग अकेले चलने का हिम्मत रखते हैं,एक दिन उनके पीछे पूरा काफिला चलता है।
  • कभी किसी की तुलना अपने से मत करो, क्यूँकि चाँद और सूर्य अपने-अपने समय में ही चमकते हैं।
  • दुनिया में दो प्रकार के लोग मिलते हैं, एक जो दुनिया के अनुसार ही चलते हैं और एक वो जो दुनिया को अपने अनुसार चलाने का हिम्मत रखते हैं।
  • मुझे अब कभी सुबह उठने के लिए अलर्ट अलार्म की जरूरत नहीं पड़ती, मुझे मेरा जूनून की उठा देता है।
  • दुनिया क्या सोचेगी? वो क्या सोचेंगे? ये क्या सोचेंगे? से उठ कर जिंदगी जियो, फिर जिंदगी सुकून का दूसरा नाम बन जाएगी।
  • हमेशा इतना छोटा बने रहिये कि सब आपके साथ बैठ सके, और इतना बड़ा बनिए कि आपके खड़े होने पर कोई बैठा ना रह सके।
  • कपड़ो को इत्र से महकना कोई बड़ी बात नहीं, मजा तो तब आएगा जब आपके किरदार से खुशबु आये।
  • अगर आप किसी काम को करने से आपके में मन में डर पैदा हो तो, यकीन मानिए आपका काम किसी किसी बहादुरी से भरे हुए काम से काम नही।
  • बिना हौसले के इंसान को दुनिया अपने अनुसार ले जाती बनती है, और हौसले से भरे इंसान खुद अपनी तक़दीर बनाते है।
  • जिस प्रकार बिना छैनी, हथोड़े से एक पत्थर सुन्दर मूर्ति का रूप नहीं लेती, वैसे ही बिना आपके हिम्मत हौसले से आपकी किस्मत नहीं निखरती।
  • किसी की चापलूसी करके कामयाब होने से अच्छा है, खुद हिम्मत करके कुछ करने की ठान लो।
  • आपकी मेहनत में इतनी ख़ामोशी हो कि किसी को पता नहीं चले, और आपकी सफतला पूरी दुनिया में शोर मचा दे।
  • समझदार इंसान वो नहीं जो ईंट का जवाब पत्थर से दे, समझदार वो है जो उस ईंट का उपयोग कर आशियाना बना कर दिखा दे।
  • अक्सर वही लोग कमाल करते हैं जिनसे कोई उम्मीद नहीं होती।
  • जिंदगी के इस संघर्ष रुपी मैदान में इंसान तब तक हारा नहीं मन जाता, जब तक उसके मन में जितने का जज्बा बाकि है।
  • जिंदगी के जीने का मजा तभी आता है, जब लोग हिम्मत हार जाये, और आप हिम्मत कर के बाजी जीत जाएँ।
  • जो इंसान कभी विफल हुआ ही नहीं, उसे कुछ नया करना सीखा ही नहीं होता।
  • जैसे पतझड़ के बाद ही पेड़ पर नए पत्ते आते हैं, ठीक उसी प्रकार कठिनाई और परेशानी के जीत कर ही इंसान के अच्छे दिन आते हैं।
  • जिंदगी में बुरा वक़्त सिर्फ हमें अपने और पराये कि पहचान कराने ही आते हैं।
  • सफल लोग कोई और नहीं वही लोग होते हैं, जो सिर्फ कड़ी मेहनत करना जानते हैं।
  • अपना व्यक्तित्व ऐसा बना कर रखो कि लोग आपको सफलता और विफलता दोनों में स्थिति में याद रखें, सफल होने पर आपको प्रेरणा के लिए और विफलता में आपसे सिख लेने के लिए।
  • अगर आप चाहते हैं कि दुनिया आपको हमेशा याद रखे तो जिंदगी में पीछे मुड़कर कभी मत देखिये।
  • जिनमे कामयाब होने कि क्षमता होती है उनके पग-पग पर कठिनाई आती है।
  • जिस तरह से फल लगा हुआ पेड़ हमेशा झुका रहता है वैसे ही ज्ञानी, शिक्षित व्यक्ति को विनम्र होना चाहिए।
  • सच्चाई और अच्छाई को दुनिया में आप ढूढ़ने से पहले उसे अपने अंदर ढूढ़िये।
  • अगर आप 1000 बार असफल हुए तो आपको 1000 बार ये पता चलता है कि इससे आपको सफलता नहीं मिलेगी और फिर आपको सिर्फ उस एक प्रयास कि जरूरत होती है जो आपको सफलता दिला सके।
  • जैसे नदी की किनारे बैठे रह कर नदी पार नहीं किया जा सकता, उसी तरह बिना कोशिश और कड़ी मेहनत के कोई सफल नहीं हो सकता।
  • आप कोशिश करते हुए आज गिरते हैं तो, फिर उठिये और आगे बढ़िये, सफलता एक दिन आपको जरूर मिलेगी।
  • अगर सारी दुनिया ये सोच लिए कि आप हार गए और आपका दिल कहता है कि एक बार और कोशिश करो, तो एक बार जरूर हिम्मर करके कोशिश जरूर करें।
  • सिर्फ अच्छा बोलना ही काफी नहीं है, अच्छा करके भी दिखाइए।
  • जन्म कब लेना है, मरना कब है ये हम डिसाइड नहीं कर सकते लेकिन, जीना कैसे है ये डिसाइड कर सकते हैं।
  • अगर खुद पर भरोसा है, तो सफलता जरूर मिलेगी।
  • जिन्हे अपनी काबिलियत पर भरोसा है, मंजिल तक अक्सर वही लोग पहुँचते हैं।
  • जिंदगी में आप उस इंसान को कभी हरा नहीं सकते, जो कभी हार नहीं मानता हो।
  • जैसे खेत में हल चलने के बाद ही अच्छी फसल हो पाती है, वैसे ही इंसान के जिंदगी में कठिनाई से सामना करके ही इंसान सफल होता है।

Nice1-Story

I'm Yogendra Kumar. I have started writing since July, 2020. I like blogging, sharing and writing about the positivity of the world. You can find here Best Motivational Quotes, Success Story, Inspirational Quotes, Biography, Life Inspiring Quotes, Ethics Story, Life Changing Quotes, Motivational Story,Positive Thinking Quotes, Inspirational Story, Success Mantra, Self Development Quotes, Dharma, Home Cure Tips.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This Post Has 3 Comments

  1. Pushpendra

    Good inspiring quote