Natural Ways To Boost Immunity System In Hindi
इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके
इम्युनिटी सिस्टम क्या है?
इम्युनिटी सिस्टम या प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे शरीर का वह रक्षा प्रणाली है जो बाहर से आने वाले बैक्टीरिया, वायरस सहित और कई बिमारियों से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। हममे किसी बुरी आदतों या बुढ़ापा आने के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने लगती है और जैसे ही हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है कई बीमारियां हमारे शरीर पर आक्रमण कर देती है। इसलिए अगर हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का रक्षा कवच मजबूत है तो हम अपने आस-पास के ज्यादातर बिमारियों से निश्चित रूप से बचे रह सकते हैं और लाइफटाइम हेल्थी जीवन जी सकते हैं।दोस्तों आज हम इस लेख में बात करने वाले है:-
- इम्युनिटी सिस्टम कंज़ोर होने के क्या-क्या कारण है?
- और आप प्राकृतिक तरीके से अपने इम्युनिटी सिस्टम को कैसे मजबूत बना सकते हैं।
इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने के कारण
- नींद काम लेना – दोस्तों ये रिसर्च में पता चला है कि यदि कोई व्यक्ति आवश्यकता से काम नींद लेता है तो इसका सीधा प्रभाव उसके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। काम नींद लेने के वजह से दिमाग के सेल्स कमजोर होने लगते हैं जिसके वजह से हमें तनाव महसूस होता है और इस तनाव के प्रतिक्रिया में हमारा शरीर अत्यधिक मात्रा में कोर्टिसोल हार्मोन निकलने लगता है। यह कोर्टिसोल हार्मोन हमारे इम्युनिटी सिस्टम को बहुत नुकसान पहुंचाता है।
एक स्टडी में तो यह भी बात सामने आयी है कि अगर आप एक रात कि नींद नहीं लेते तो इसके कारण आपके अपने वाले 21 दिनों का रूटीन बिगड़ जाता है जिससे आपने इम्यून सिस्टम को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।
- गलत खान-पान – आज वर्तमान समय में जिस तरह से हमारे लाइफ स्टाइल में और खान-पान में जिस तरह से परिवर्तन हो रहा है उससे हमारे प्रतिरक्षा क्षमता को बहुत कमजोर कर रहा है। आज के समय में लोग संतुलित भोजन तो दूर की बार सिर्फ अपन स्वाद के लिए ही खाना खा रहे हैं जिसके कारण से पिज़्ज़ा,पारगर जैसे जंक फ़ूड का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। जंक फ़ूड हमारे शरीर में हानिकारण रसायन और चर्बी की मात्रा को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है जिसके वजह से हमारा इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है और कमजोर हो जाता है।
- तनाव – आज का समय भाग-दौड़ का समय है लोगो में इतनी भाग-दौड़ लगी रहती है और इसी वजह से लोगो में तनाव भी बढ़ता जा रहा है। आज के समय में तनाव जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन कर रह गया है जो हमारे जीवन को बहुत ही ज्यादा प्रभावित करता है। तनाव के कारण ही शरीर में कोर्टिसोल नाम के हार्मोन का निकलना बढ़ जाता है और जिसके वजह से हमारा इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है।
- कैफीन युक्त चीजों का सेवन – आज इस समय के जिंदगी में भाग-दौड़ होने के कारण तनाव बहुत बढ़ गया है इसलिए लोगों में चाय या कॉफी के सेवन के आदि होते जा रहे हैं। चाय या कॉफी में कैफीन होता है और इसके अधिक सेवन से हमारे शरीर में कैफीन कि मात्रा बढ़ जाती है जो हमारे शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित कर उसे असंतुलित कर देता है जिससे नींद में कमी आती है। इस वजह से आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है।
- कसरत कम करना – आज के समय में जैसे-जैसे हम आधुनिक होते जा रहे है वैसे-वैसे हम शारीरिक श्रम जैसे पैदल चलना, कसरत कम कर रहे हैं जो बिलकुल भी अच्छी बात नहीं है। जब कम शारीरिक श्रम होता है तो हमारे शरीर में जमा हुआ फैट कम नहीं होता बल्कि और अधिक तेजी से बढ़ने लगता है और इस वजह से हमारे शरीर के सूक्ष्म छिद्र बंद हो जाते हैं और पसीना कम आता है फैट कम नहीं हो पता जिसके वजह से हमारे शरीर में बहुत से हानिकारक तत्व जमा होने लगते है जो हमारे इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर करते हैं।
- स्वयं की स्वच्छता – हम सभी लोग जानते हैं कि खुद को साफ़-सुथरा रखना कितना जरुरी है। आज के समय में हम स्वयं के स्वच्छता पर ध्यान देने में लापरवाही करते जा रहे हैं जिसके वजह से हमें कई साड़ी परिशानियाँ भी आती है। यहाँ तक आज भी कई लोग भोजा के पहले हाथ धोना जरुरी नहीं समझते और न ही अपने नाख़ून सही समय में साफ़ करते हैं और इन्ही कारणों से हमारा इम्युनिटी पॉवर कमजोर हो जाता है।
एक सर्वे में यह बात पता चला है कि यदि भोजन के पहले हम साबुन से हाथ धोते हैं तो 90% हम बिमारियों से बचे रहते हैं।
- व्यवहार में गंभीरता – दोस्तों एक सर्वे में यह पता चला है कि आज के समय में लोगो का व्यवहार ज्यादा भी गंभीर होते जा रहा है। लोग जब अपने भावनाओं को ज्यादा कण्ट्रोल करने की कोशिश करते हैं तो उनके शरीर में कोर्टिसोल की मात्रा बहुत बढ़ जाती है और जो हमारे इम्यून सिस्टम को प्रभावित करके कमजोर करने लगती है। गंभीर व्यवहार से हमारे दिमाग में इसका प्रेसर रहता है जिससे सभी के साथ आपका सम्बन्ध भी अच्छा नहीं रहता है।
इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के प्राकृतिक उपाय /Natural Ways To Boost Your Immune System In Hindi
- बेहतर खान-पान – आज के समय में अपने इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बेहतर और सही खान-पान का होना बहुत जरुरी है। यदि आप संतुलित भोजन करते हैं और सही खान-पान रखते हैं तो इससे आपके इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने मजबूत करने वाले माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिन और मिनरल्स कीआवश्यकता की पूर्ति सही तरीके से होता है और आपका इम्यून सिस्टम बढ़ने लगता है। अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करे जिससे आपका इम्यून जल्दी बूस्ट हो।
- योग करे – आज के समय में जिस तरह से लोगो के दिनचर्या में परिवर्तन आया है उससे उनके प्रतिरोधकता क्षमता में बहुत प्रभाव पड़ा है। आपको अपने शरीर को स्वस्थ और लचीला और इम्यून को बढ़ाने के लिए आपके लिए योग सबसे बेहतर विकल्प है। दोस्तों योग के फायदे क्या-क्या है ये आपको बताने की आवश्यकता शायद ही होगी।
योग हमारे दिमाग को स्थिर और रिलैक्स करता है जिसके वजह से हमारे हमारा इम्यून बहुत बढ़ जाता है। योग आपको ना सिर्फ बाहर से बल्कि अंदर से भी आपको मजबूत बनता है। - नींद पर्याप्त लें – एक रिसर्च के अनुसार व्यक्ति के लिए 7-8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। अगर आप इससे ज्यादा सोते हैं या कम सोते हैं तो आपको दोनों ही सिचुएशन में नुकसान उठाना पढता है इसलिए खान-पान के संतुलित की जितनी आवश्यकता है उतनी ही संतुलित नींद की भी आवश्यकता होती है।
- इस तरह संतुलित नींद लेने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आप कोशिश करनी चाहिए कि रात में 9:00 से 10:00 बजे तक सो जाये और सुबह 4:00 से 5:00 बजे तक उठ जाये।
- प्राणायाम – प्राणायाम योग का ही एक हिस्सा है जो हमारे स्वास से सम्बंधित है। प्राणायाम में स्वास को विभिन्न तरीकों से अंदर और बाहर किया जाता है। प्राणायाम करने से आपका श्वासोच्छ्वास की प्रक्रिया सही होती है और साथ ही आपके फेफड़ों में भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन भी पहुँचता है। इसके कारण हमारे शरीर में मौजूद कई सरे हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। प्राणायम से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत तो होता ही है साथ ही साथ आपका एकाग्रता में भी वृद्धि होती है।
- कसरत – दोस्तों कसरत करने से हमारे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट बार्न होती है और पसीना निकलने के कारण शरीर के अंदर के हानिकारक तत्व और कोर्टिसोल पसीने के साथ बाहर निकल जाता है।कसरत से आपका शरीर स्वस्थ तो होता है ही साथ ही साथ आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है।
इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के घरेलु नुस्खे/ Home Remedies to boos Immunity System
- अश्वगंधा – अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है जो आयुर्वेद के सबसे बड़ी, फायदा और सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाली औषधि है। अश्वगंधा के सेवन से हमारा इम्युनिटी सिस्टम बढ़ता तो है ही साथ में यह शरीर को भी ऊर्जा देता है। इसके सेवन से व्यक्ति बिमारियों से दूर रहता है और आपका शरीर भी जल्दी बूढ़ा नहीं होता। अगर इसका सही तरीके से उपयोग किया जाए तो शरीर लम्बे समय तक जवान और बलवान बने रहता है।
- आंवला – आंवले में विटामिन – C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इसलिए ही इसे अमृत फल भी कहा जाता है। इसमें विटामिन – C की मात्रा लगभग 15 संतरों के बराबर होती है। विटामिन – C हमारे इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करने में सबसे जरुरी तत्व है। आप इसका सेवन किसी भी रूप जैसे आंवले का मुरब्बा या अचार या जूस के रूप में कर सकते हैं यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत तो बनाता है साथ ही साथ आपको शरीर को स्वस्थ रखता है।
- गिलोय – गिलोर को आयुर्वेद का “अमृत” भी कहा जाता है। गिलोय हमारे शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स को नष्ट कर देते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन – स जैसे जरुरी तत्व पाया जाता है। गिलोय हमारे खून को साफ़ करने का भी कार्य करता है। इसका उपयोग करने के लिए आप बाजार से इसका पाउडर खरीद कर सुबह खली पेट में एक गिलास पानी में एक चम्मच गिलोय पाउडर डाल कर पीकर कर सकते हैं। यह हमारे इम्युनिटी सिस्टम को बहुत मजबूत करता है।
- हल्दी दूध – हल्दी का भी हमारे आयुर्वेद में महत्ब्पूर्ण स्थान है हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट शरीर के सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर शरीर को किसी भी नुकसान से बचाने में सहायक होता है। यह हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत कर रोगों से लड़ने में मदद करता है। इसके लिए आपको ज्यादा तामझाम करने की भी आवश्यकता नहीं होती बस १/२ चम्मच हल्दी पाउडर को एक गिलास दूध में मिलकर रोज रात में सोने से पहले पिने से आपका रोग प्रतिरोधकता बढ़ती है।
- व्यवनप्राश – एक अच्छा व्यवनप्राश कई तरह के जरुरी औषधियों का मिश्रण होता है जिसके उपयोग से शरीर में होने वाली किसी प्रकार की एलर्जी या इन्फेक्शन्स को ख़त्म कर हमारे शरीर का प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है।अगर किसी व्यक्ति को कम स्टेमिना और थकान की समस्या होती है उन लोगों के लिए व्यवनप्राश बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
- आयुर्वेदिक काढ़ा – आयुर्वेद काढ़े को बहुत ही महत्त्व दिया गया है। कई रोगो का इलाज भी काढ़े के सेवन करके ही किया जाता है। काढ़ा हमारे शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली को दुरुस्त कर उसे मजबूत बनाता है और इससे रिफ्रेशमेंट भी महसूस होता है। इसका सेवन सुबह या शाम को खली पेट में करना बहुत लाभदायक होता है।
बनाने की विधि – आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने की विधि के लिए यहाँ से जाएं।
- पुदीना का सेवन – पुदीने के सेवन को इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने का सबसे सस्ता, सरल और स्वादिष्ट तरीका कहा जा सकता है। पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन – C भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर की प्रतिरोधकता को बढ़ाता है। इससे शरीर में दिन भर ताजगी बानी रहती है। यह हमारे पेट और पाचन तंत्र के लिए भी बहुत आवश्यक है।
बनाने की विधि – 5 पुदीने के पत्ते को अच्छी तरह से पीस लें और 1 गिलास पानी में मिला दें, इसके पश्चात् 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच नीबू का रस डाल कर उसे अच्छी तरह से मिला लें। इस तरह से आप पुदीने का ड्रिंक बना कर अपना इम्यून सिस्टम बूस्ट कर सकते हैं।
इम्यून सिस्टम को बढ़ाएं के लिए ध्यान रखने योग्य बातें
- हमेशा घर का खाना खाये और बाहर खाने से बचें, अपने जीवन में संतुलित भोजन शामिल करें।
- रात में सही समय पर सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें जिससे आपका इम्यून सिस्टम बूट होता है।
- रात में कम से कम 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें ताकि आपकी नींद पूरी हो और इम्यून सिस्टम बढ़ने में मदद हो सके।
- अपने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रोज कसरत करें। इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है।
- शराब, धूम्रपान या अन्य किसी भी प्रकार की नशे वाली चीजों का सेवन बिलकुल भी ना करें इससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको यह लेख “इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके हिंदी में ” पसंद आया होगा और इस लेख से आपको अपने इम्युनिटी सिस्टम से जुड़े कई सवालों के जवाब भी मिल गए होंगे। यदि आपके मन में किसी प्रकार का कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें।
धन्यवाद!
Pingback: स्वस्थ रहने के 10 लाभकारी योगासन | 10 Most Beneficial Yogasanas For Stay Healthy | Nice One Story
Pingback: स्वस्थ रहने के 10 लाभकारी योगासन | 10 Most Beneficial Yogasanas for Stay Healthy – Aranjra
Pingback: Nice One Story - Wart Symptoms, Cause & Prevention | मस्सा के लक्षण, कारण और इलाज